Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गम्भीर

अल्मोड़ा: पहाड़ों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक कार हादसे का शिकार हो गयी। पुलिस के मुताबिक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2 लोग गंभीर बताये जा रहे है।

 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा लमगड़ा के बलिया क्षेत्र में हुआ है। जहां ऑल्टो कार संख्या UK04Z 5819 अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे नीचे दूसरी सड़क पर पलट गई।

बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक चार लोगों की मौत हो चुकी है। शवों को कार से बाहर निकाल लिया गया है, वहीं दो घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल के लिए भेजा गया है।

 

अपडेट न्यूज़ के लिए इंडिया भारत न्यूज़ के साथ जुड़े रहे

Check Also

लमगड़ा हादसा अपडेट: कांग्रेस नेता समेत 4 की मौत, दोनों घायलों को किया एयरलिफ्ट, मृतकों की हुई शिनाख्त

अल्मोड़ा: लमगड़ा के बलिया-बैगनिया मोटर मार्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *