Breaking News

Big breaking: अल्मोड़ा के स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिले के स्कूलों में शुक्रवार यानी 10 जुलाई को छुट्टी का एक फर्जी आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। किसी अज्ञात शरारती तत्व ने पुराने सरकारी आदेश को एडिट कर इंटरनेट पर फैला दिया है, जिससे स्कूलों के साथ-साथ बच्चों और अभिभावकों के बीच भारी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

 

​दरअसल, भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिले में गुरुवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहे और आज दिनभर रुक रुक कर कई बार बारिश भी हुई। लेकिन कल के लिए केवल यलो अलर्ट होने के चलते जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल 10 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई भी नया आदेश जारी नहीं किया गया है।

 

शाम को अचानक एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया में तैरने लगा। ​इस मामले पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि वायरल हो रहा यह आदेश पूरी तरह फर्जी है। फिलहाल जिला प्रशासन द्वारा जिले में 10 जुलाई को स्कूलों में किसी भी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

पुष्ट खबरों के लिए इंडिया भारत न्यूज़ न्यूजपोर्टल के साथ जुड़े रहें।

 

यह फर्जी आदेश हो रहा वायरल-

 

Check Also

Big news

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: अल्मोड़ा में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

​अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *