Breaking News
Oplus_131072

Almora: पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का निधन, शोक

अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय में कार्यरत पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से स्थानीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

​नगर के इंद्रा कॉलोनी निवासी स्व. कलावती देवी अपने पीछे एक विवाहित पुत्री और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं।

उनके निधन पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और जिले के समस्त पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

 

जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निवास स्थान इंद्रा कॉलोनी से स्थानीय विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

 

 

 

Check Also

Almora: छात्रा से मारपीट मामले में अतिथि शिक्षिका पर गिरी गाज, अनुबंध समाप्त… DM बोले- मारपीट नहीं, संवाद और काउंसलिंग से कायम करें अनुशासन

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक छात्रा से मारपीट के मामले के तूल पकड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *