अल्मोड़ा: उद्यम की सफलता के लिए स्वयं सहायता समूहों को उद्यम प्रारंभ करने से पूर्व उसकी संभावनाओं और चुनौतियों पर गहन विमर्श करना होगा करना होगा। यह बात लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने उज्जवला स्वास्थ्य सहकारिता ताकुला के त्रिवार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्या अतिथि कही। उन्होंने उत्तराखंड में कुपोषण के बढ़ते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वयं सहायता समूहों से अपील की, कि वे इसके प्रति सचेत रहें।
ताकुला में गैस गोदाम के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सहकारिता के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों व समूहों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शेयरधारकों को लाभांश वितरित किया गया।
अधिवेशन में स्वायत्त सहकारिता द्वारा किए गए वार्षिक कार्यों का लेखा-जोखा व प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पुष्पा लोहानी को अध्यक्ष तथा आशा लोहनी सचिव चुनी गई।
कार्यक्रम का संचालन आजीविका समन्वयक रीप गणेश आर्या द्वारा किया गया।
सभा को दीपक सुयाल, कनिष्ठ प्रमुख निर्मल नयाल, दीपक सिंह, अरुण सिंह, गणेश चिलवाल, भगवती गुसाई द्वारा संबोधित किया गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News