Breaking News

जागेश्वर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गोविंद कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल समर्थकों संग UKD में शामिल

अल्मोड़ा: अगस्त क्रांति के अवसर पर जागेश्वर विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपना कुनबा बढ़ाने का श्री गणेश कर दिया है। जैतीं हुए जन शक्ति महा सम्मेलन में कांग्रेस से जुड़े दिनेश कुंजवाल समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ उक्रांद में शामिल हो गए हैं।

 

कुंजवाल को सदस्यता दिलाने के लिए यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, डा नारायण सिंह जंतवाल समेत यूकेडी नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिनेश कुंजवाल सर्वोदय नेता केदार सिंह कुंजवाल के पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे हैं। दिनेश के शामिल होने से यूकेडी को फायदा होगा लेकिन राजनीतिक विश्लेषक गोविंद सिंह कुंजवाल की राजनैतिक यात्रा और कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की शुरुआत का भी आंकलन कर रहे हैं।

 

जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल की लगातार सफलता में दिनेश कुंजवाल को कांग्रेसी हल्कों में चाणक्य बताया जाता है।

 

Check Also

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(VPKAS) में 53 वां कृषि विज्ञान मेला, पर्वतीय कृषि को नई तकनीकों से सशक्त बनाने पर जोर

    अल्मोड़ा: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के हवालबाग स्थित प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *