अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत ताकुला मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष नयाल ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद शक्ति केंद्रों की बैठकें होंगी और फिर बूथ स्तर पर पहुंचकर बूथ कमेटियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
नयाल ने कहा कि प्रदेशभर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में शक्ति केंद्र बैठकों के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां और दायित्व सौंपे गए। मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री मनोज जोशी ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ ही कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट एवं भूधर भाकुनी ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला मीडिया सह प्रभारी प्रदीप नगरकोटी, प्रताप नेगी, गोविंद चौहान, भूपाल रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश पंत, दीपक भाकुनी, जगमोहन पिलख्वाल एवं तारा नगरकोटी, मंडल मंत्री कन्नू पांडे, ठाकुर राम, जगपाल सिंह एवं दया पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य निकेश बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज भाकुनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सुयाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट तथा एससी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News