Breaking News

उत्तराखंड: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष बने मुकेश प्रसाद बहुगुणा

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का रविवार को पहला प्रांतीय अधिवेशन हुआ। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान मुकेश प्रसाद बहुगुणा को निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष तो सीताराम पोखरियाल को महासचिव चुना गया।

इसके अलावा बबिता रानी को प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), डी. सी. पसबोला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित जोशी को उपाध्यक्ष, मोहन सिंह राठौर को संगठन सचिव, रणवीर सिंधवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

निर्वाचन अधिकारी शिव सिंह नेगी, सुरेंद्र प्रसाद, राकेश शर्मा, दीपक जोशी चुनाव पर्यवेक्षक रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जम्मू-कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब इकाई के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

अधिवेशन में देश भर से आए विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष के लिए सभी का आह्वान किया। कहा कि एक दिन कर्मचारियों की मेहनत जरूर रंग लायेगी और देश के सभी राज्यों में पुरानी पेंशन फिर से बहाल होगी।

अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पी. सिंह रावत ने की। अधिवेशन में राज्य के सभी जनपदों के सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …