Breaking News

Congress Satyagraha: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, कहा- ‘लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार’

अल्मोड़ा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने आज चौघानपाटा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकदिवसीय सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर सियासी तीर छोड़े। साथ ही केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार पर हिटलरशाही व तानाशाही का आरोप लगाया।

अपने संबोधन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि आज देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा हैं, देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कृत्य किया जा रहा हैं। राहुल गांधी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जिस प्रकार से मजबूती से सदन एवं सदन से बाहर रख रहे थे, उससे घबराकर मोदी सरकार ने षड्यंत्र कर देश के संविधान की गरिमा को चोट पहुंचाई हैं जो धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

कुंजवाल ने कहा कि इस सत्याग्रह को वृहद करके आम जनता तक मोदी सरकार की कुनीतियों को पहुंचाने का समय आ गया हैं। उन्होंने कहा कि देश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ इस संकट में खड़े हैं। देश की दमनकारी मोदी सरकार को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना हैं।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कहा कि आज देश की जनता को बंधुवा मजदूरी के दौर में ले जाने का षड्यंत्र नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। देश खोखले नारों ऒर विज्ञापनों की होड़ में सीमित हो गया हैं। देश के समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा है। अगर देश का विपक्ष आवाज उठाता है, तो विपक्ष के नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द करना ही मोदी सरकार का कार्य रह गया हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि केन्द्र की छद्मवादी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ा संकल्प लेना है।

कार्यक्रम का संचालन नगरध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया। इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में मनोज सनवाल, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष युकां निर्मल रावत, पूर्व नगरध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, नारायण दत्त पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, परितोष जोशी, घनश्याम गुरुरानी, प्रवीण सिंह, सुन्दर राम, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता महरा, छात्र संघ छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटौला, देवेन्द्र सिंह कनवाल, आनन्द बिष्ट, अमन अंसारी, निजाम कुरेशी, अमित बिष्ट, चन्दन बोरा, आनन्द प्रसाद, हेमचन्द्र पाण्डेय, नितिन रावत, अभिषेक तिवारी, गोविन्द प्रसाद, विनीत बोरा, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, रोशन लाल टम्टा, शिखा मुस्यूनी, दीप्ति बनौला, नवीन चन्द्र कोहली, कमल किशोर, महेश चन्द्र आर्या, विरेन्द्र मलाडा, पवन महरा, मोहन देवली, एड. महेश चन्द्र, शरद चन्द्र साह, गोपाल सिंह कनवाल, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाडा़, दिनेश नेगी, पान सिंह बिष्ट, अमर सिंह रावत, कार्तिक साह, बाला रावत, सुनील सिंह कठायत, रोहित सत्याल, गौरव सतवाल, जीवन चन्द्र, नरेन्द्र प्रसाद, अमित नेगी, पूरन सिंह सुप्याल, दीपक भट्ट, गिरीश राम, जगदीश चन्द्र पाण्डेय सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …