उत्तराखंड की 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान (Uttarakhand Gaurav Samman) दिया जाना है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी को मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा तो वहीं अल्मोड़ा की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है ।
नौ नवंबर को देहरादून के परेड़ ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में सभी चयनित लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान
पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी (Bhuwan Chandra Khanduri) को उनके योगदान के लिए मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान (Uttarakhand Gaurav Samman) देने का फैसला लिया गया है। खंडूडी उत्तराखंड की राजनीति और सार्वजनिक जीवन की प्रमुख हस्तियों में रहे हैं ।
अल्मोड़ा की बेटी एकता बिष्ट ने बढ़ाया प्रदेश का मान
इस सम्मान सूची में अल्मोड़ा (ALMORA) की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट (Ekta Bisht) का भी नाम शामिल है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा से पहचान बनाने वाली एकता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है ।
इन 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
बीसी खंडूड़ी (BC Khanduri) और एकता बिष्ट (Ekta Bisht) के अलावा चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता से मनमोहन भारद्वाज और फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी को चुना गया है।
इसके साथ ही हेमा नेगी करासी, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, अनीता थपलियाल शर्मा, कश्मीर सिंह, सुरेश भाई और रेशमा शाह को भी सम्मानित किया जाएगा।
खेल जगत से एकता बिष्ट के अलावा वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।
राज्य स्थापना दिवस यानी नौ नवंबर को परेड़ ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में चयनित विभूतियों को पुरस्कार दिए जाएंगे ।
India Bharat News Latest Online Breaking News