Breaking News
Oplus_131072

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

 

हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल के पद पर कार्यरत गिरिजा शंकर जोशी का शनिवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हृदयगति रुकने के कारण उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग के साथ ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है।

गिरिजा शंकर जोशी ने अल्मोड़ा, चंपावत समेत कई जिलों में अपनी सेवाएं दी थीं। वह एक कर्मठ, सरल, हंसमुख और मृदुभाषी अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। अपने सहज व्यवहार और कार्यशैली के कारण उन्होंने सहकर्मियों एवं पत्रकारों के बीच विशेष पहचान बनाई थी।

उनके आकस्मिक निधन से परिवार, सहकर्मियों और परिचितों में शोक व्याप्त है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत सूचना विभाग के अधिकारियों और पत्रकारों ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Check Also

news logo

जीआईसी सुनोली में 23-24 सितंबर को होगी संस्कृत प्रतियोगिता

अल्मोड़ा: उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में राज्य भर में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *