Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

हरिद्वार (HARIDWAR) के बहादराबाद में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बेटी करीब एक साल तक पिता की हरकतों को चुपचाप सहती रही, लेकिन जब पिता की हरकतें बंद नहीं हुईं तो उसने पूरी सच्चाई अपनी मां को बता दी। इसके बाद मां ने भी आरोपी पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

विरोध करने पर मां के साथ भी करता था मारपीट

पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपी पिता आए दिन महिला और उसके बच्चों के साथ गाली-गलौज करता था। जब भी महिला उसकी हरकतों का विरोध करती, तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगता था।

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पीड़िता बेटी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही उसे उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Check Also

बड़ा हादसा: उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत, सामने आए मृतकों के नाम

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां यात्रियों को ले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *