इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास डबरानी की ओर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक नदी किनारे से 4 लोगों के शव बरामद किए जाने की सूचना हैं। वहीं, वाहन में अन्य लोगों के भी सवार होने की आशंका को देखते हुए तलाश अभियान जारी है।
नदी का बहाव तेज होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, एनडीआरएफ की 27 सदस्यीय टीम को भी रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया है।
फिलहाल हादसे के कारणों और वाहन में सवार लोगों की कुल संख्या का पता लगाया जा रहा है।
India Bharat News Latest Online Breaking News