इंडिया भारत न्यूज डेस्क: रुद्रनाथ ट्रैक पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद कर लिया है।
रविवार 27 सितंबर की सुबह डीसीआर चमोली के माध्यम से SDRF पोस्ट गौचर को सूचना प्राप्त हुई कि सगर गांव के पास रुद्रनाथ ट्रैक पर लगभग 4 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया है।
सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 150 मीटर गहरी खाई से उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अशोक पुत्र श्रीकांत, उम्र 36 वर्ष, निवासी मद्रास के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News
