उत्तराखंड (Uttarakhand) से एक ऐसा झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे राज्य में सनसनी मचा दी है। राजधानी देहरादून (Deheradun) के पटेलनगर (Patelnagar) थाना क्षेत्र में खेलने के लिए घर से बाहर गई महज 6 साल की मासूम के साथ एक 15 साल के किशोर ने ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा।
परिवार करते हैं मजदूरी
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये पूरा मामला देहरादून (Deheradun) के पटेलनगर (Patel Nagar) थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता बच्ची और किशोर दोनों के परिवार देहरादून में मजदूरी करके अपना गुजर बसर करते हैं और एक ही इलाके में आसपास रहते हैं।
पोर्न दिखाकर किया गंदा काम (Deheradun case)
बताया जा रहा है कि 2 नवंबर की देर शाम 15 साल के किशोर ने बच्ची को खेलने के बहाने अपने पास बुलाया । इसके बाद उसने मोबालइल फोन में बच्ची को अश्लील वीडियो (Porn Video) दिखाया । आरोप है कि वीडियो दिखाने के बाद किशोर ने वीडियो में दिखाई गई हरकरतों की नकल करते हुए मासूम के साथ दुष्कर्म किया ।
आवाज सुनकर पहुंचे लोग
इस दौरान बच्ची जोर जोर से दर्द से चिखने और रोने लगी । उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। और वहां का मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया। स्थानीय लोगों ने इसके बाद तुरंत किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पटेलगनर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने सबसे पहले बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं विधि विवादित किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News