Breaking News

SSJ कैंपस में ‘वीरांगना फेस्ट’… उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रदान की रैंक

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर (Soban Singh Jeena University campus almora) की 24 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन (24 UK Girls NCC Battalion) की ओर से ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन किया गया। एसएसजे कैंपस के आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 24 यूके गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल मनोज कुमार कांडपाल (Commanding Officer Colonel Manoj Kumar Kandpal), एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक और परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह, एसोसिएट NCC ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत, संकायाध्यक्ष, विज्ञान प्रो. जया उप्रेती, संकायाध्यक्ष, शिक्षा प्रो. भीमा मनराल, प्रो. गीता खोलिया, डॉ. तेजपाल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। जी 20 के अंतर्गत आयोजित हुए इस वीरांगना फेस्ट में उत्कृष्ट कैडेट्स को अतिथियों ने रैंक पहनाकर जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के गायन समेत कुमाउंनी व कई अन्य लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने एनसीसी 24 यू.के. गर्ल्स बटालियन, एनसीसी के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालकर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये एनसीसी का यह कार्यक्रम युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए बहुत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों और कैडेट्स को इनसे सीख मिलती है।

24 यूके गर्ल्स बटालियन की एसोसिएट NCC ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत (Associate NCC Officer Lt. Dr. Mamta Pant) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए फेस्ट की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी का देश के लिए उत्कृष्ट योगदान है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन लाती है, उन्हें राष्ट्र के लिए तैयार करती है। 24 बटालियन की कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कैम्प में प्रतिभाग कर कई पदक जीते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि रूप में 24 यूके गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल मनोज कुमार कांडपाल (Commanding Officer Colonel Manoj Kumar Kandpal) ने कहा कि एन.सी.सी. कैडेट्स अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है। 24 UK बटालियन के कैडेट्स अनुशासन में रहकर नवीन उपलब्धियां हासिल करें। कैडेट्स में ऊर्जा होती है और बटालियन के कैडेट्स के कार्यों से मुझे प्रसन्नता होती है। उन्होंने प्रादेशिक सेवाओं एवं सेना में भविष्य बनाने की चाह रखने वाले कैडेट्स को एनसीसी के बी एवं सी सार्टिफिकेट के फायदे बताए। साथ ही उन्होंने पास हो चुके कैडेट्स को ईमानदारी से काम करने की बात कही। बटालियन की डॉ. ममता पंत और उनके कैडेट्स की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के संरक्षक रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट (Vice Chancellor Prof. Jagat Singh Bisht) ने कहा कि इतिहास में कई वीरांगनाओं के नाम आते हैं। जिनका आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान है। उन वीरांगनाओं के त्याग, सेवा और कर्म से भारत की नींव मजबूत हुई। आज के संदर्भ में देखें तो महिलाएं सभी क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही हैं। 24 गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स अनुशासन में रहकर रचनात्मक दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. ममता पंत अनुशासित है और इनके कैडेट्स बहुत बढ़िया कार्य कर रहे हैं।

अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट (Dean Administration Prof. Praveen Singh Bisht) ने वीरांगना फेस्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि वीरांगना फेस्ट उत्कृष्ट कार्यक्रम है। छात्रा कैडेट्स को देश की सेना में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस फेस्ट में आयोजक सचिव सीनियर अंडर आफिसर निहारिका कपिल, अंडर ऑफिसर खुशबू दोसाद, अंडर ऑफिसर आंचल राज सत्यप्रेमी, अंडर ऑफिसर रोशनी कपकोटी ने कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। केडेट्स ने भारतीय लोक नृत्यों को प्रस्तुत किया। देवा श्री गणेशा, मां शारदे गीतों पर सराहनीय प्रस्तुतियां दी। पंजाबी, नेपाली, असमिया, कुमाउंनी आदि लोकनृत्य प्रस्तुत किये। उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटिका प्रस्तुत कर भाव विभोर किया।

फेस्ट का संचालन सीनिअर अंडर अफसर निहारिका कपिल, अंडर ऑफिसर आंचल राज सत्यप्रेमी ने संयुक्त रूप से किया और आभार डॉ. ललित जोशी ने जताया।

इस अवसर पर प्रो. गीता खोलिया, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. संगीता पवार, डॉ. नवीन भट्ट, विपिन जोशी, डॉ. योगेश मैनाली, डॉ. ममता कांडपाल, डॉ. सरोज जोशी, डॉ. ललिता रावल, डॉ. पूजा , डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रतिमा, दीप्ति रावत (ANO, 24 यूके बटालियन, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर), डॉ. अंकिता, डॉ. ललित चन्द्र जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटौला, संजू सिंह के साथ 24 यूके छात्रा एनसीसी बटालियन और 77 यूके बटालियन के कैडेट्स एवं स्टाफ आदि मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …