Breaking News

न्यू इंद्रा कॉलोनी, खत्याड़ी में दुर्गा पूजा समिति की बैठक का आयोजन

अल्मोड़ा: नगर से लगे न्यू इंद्रा कॉलोनी, खत्याड़ी की दुर्गा पूजा ​समिति की एक बैठक यहां सिमकनी मैदान में आहूत की गई। जिसमें आगामी नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में तय हुआ कि नवरात्रि महोत्सव को हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अलावा नवरात्रि महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने व सुंदर रूप देने के लिए अगले रविवार को दोबारा बैठक का निर्णय लिया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं, युवाओं व सीनियर सिटीजन की भी राय ली जाएगी।

बैठक में मोहन सिंह अल्मिया, डी.डी तिवारी, टी.डी खुल्बे, बी.डी डंगवाल, धमेंद्र सिंह बिष्ट, एन.एस राणा, दिनेश जोशी, प्रदीप राणा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, जीवन चंद्र तिवारी, देवीदत्त, हरीदत्त उप्रेती, दीप चंद्र कांडपाल, प्रकाश चंद्र लोहनी, जगत तिवारी, नंदन, मनोज सिंह ऐरी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे …