अल्मोड़ा: भारत के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्र के विकास और सामाजिक सद्भावना स्थापित करने में उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’ ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने बेहद विषम परिस्थितियों में इंदिरा गांधी के बलिदान के बाद देश की सत्ता की बागडोर संभाली। उन्होंने आधुनिक भारत की सोच को लेकर देश के विकास में अभूतपूर्व कार्य किये।
एड. केवल सती ने कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने देश को अग्रणी देश बनाने के लिए अपनी युवा सोच से अनेक अभूतपूर्व निर्णय लेकर 21 वीं सदी की सोच को परिलक्षित किया।
जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि अब तक के देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवा दृढ़ सोच एवं सिद्धांतवादी विचार के तहत देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिलाकर अपनी भविष्य की सोच को प्रदर्शित किया। त्रिस्तरीय पंचायत एंव निकाय व्यवस्था में बढ़ा परिवर्तन करके युवा, महिलाओं सहित अनुसूचित, अल्पसंख्यक को पंचायतों में बराबरी का अधिकार देकर पारदर्शिता का बढ़ा उदाहरण दिया। विश्व के अनेक देशों के कड़ी में भारत को खडा़ करने के लिए कम्प्यूटर क्रांति को देश में लागू करके उन्होने देश को विश्व में अग्रणी बनाने में भविष्य की प्रबल सोच का परिचय दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं संचालन जिला महामंत्री गीता मेहरा ने किया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगरध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, वरिष्ठ नेता अख्तर हुसैन, जिला महामंत्री (प्रशासन) परितोष जोशी, सेवादल प्रभारी एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत परितोष जोशी, नगर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन.डी पाण्डेय, जिला महिला महामंत्री जया जोशी, सेवादल महिला अध्यक्ष शोभा जोशी, सरस्वती, तारा तिवारी, किरन आर्या, जिला मंत्री बी के पाण्डेय, ब्लाँक अध्यक्ष ताकुला विक्रम बिष्ट, अब्दुल निजाम कुरैशी, महिपाल प्रसाद, लछ्म राम, तारा भण्डारी, पुष्पा पाण्डेय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News



