Breaking News

गेवाड़ विकास समिति की कार्यकारणी का गठन… गजेंद्र अध्यक्ष तो दिनेश बने सचिव

चौखुटिया (अल्मोड़ा): क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट संघर्ष के लिए बनाए गए गैर राजनीतिक संगठन गेवाड़ विकास समिति की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष व दिनेश मनराल को सचिव बनाया गया।

इसके अलावा चंदन सिंह बिष्ट, अशोक कुमार व हीरा सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, किशोर शर्मा को कोषाध्यक्ष और नंदन मेहरा को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी का विस्तार व कुछ पदों पर चयन बाद में होना है।

बैठक की अध्यक्षता चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत और संचालन शिवकुमार ने किया। इस दौरान मुख्य पदाधिकारियों के अलावा सलाहकार मंडल व संरक्षक मंडल सहित कई उप समितियां बनाई गई हैं। बैठक में कहा गया क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को राजनीतिक हित लाभ और निजी स्वार्थ का परित्याग कर आगे आना होगा।

इस दौरान तड़ागताल झील, महाविद्यालय को पीजी का दर्जा, सीएचसी का उच्चीकरण और चौखुटिया तथा गैरसैण को मिलाकर स्मार्ट सिटी बनाने जैसी लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर मुख्य वक्ता सदानंद पांडे, रणजीत सिंह मेहरा, कुबेर कठायत, गजेंद्र नेगी व चंद्रप्रकाश फुलोरिया, जिपंड कांता रावत, ज्यैष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट, पूर्व प्रमुख बिशन राम, सुरेंद्र संगेला, गणेश नायक, पूरन संगेला, मोहन सिंह नेगी, प्रेमसिंह अटवाल, जेएन तिवारी, महादेव बिष्ट, किसन सिंह, शंकर सिंह विष्ट गजेंद्र बिष्ट, जीवन नेगी, आनंद सती, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …