Breaking News

भाजपा ने वोटर महाचेतना अभियान के लिए बूथ अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी, कई नव मतदाताओं को जोड़ा

अल्मोड़ा: लोकसभा व निकाय चुनाव नजदीक है। भाजपा लगातार अलग-अलग रणनीतियां तैयार करने में जुटी है। इसी क्रम में जिले में वोटर महाचेतना अभियान की शुरुवात हो चुकी है। भाजपा के नगर मंडल की ओर से बैठक आयोजित कर अभियान को लेकर चर्चा की गई।

अल्मोड़ा विधानसभा के अभियान के संयोजक अरविंद बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर इस अभियान को चला रही है। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नव मतदाताओं को इस अभियान में जोड़ा जा रहा है तथा मतदाता सूची में मतदाताओं के पहचान पत्रों में संशोधन तथा नए नाम जोड़ने व हटाने का कार्य किया जा रहा है।

नगर अध्यक्ष अमित साह ने कहा कि नगर के 35 बूथों में इस अभियान को वृहद रूप पर चलाया जाएगा। इसके तहत सभी बूथ अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। बैठक में एक दर्जन से अधिक नव मतदाताओं का पंजीकरण कराया गया।

इस अवसर पर अर्जुन बिष्ट, बीना नयाल, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला, जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर मंत्री चंद्रा जोशी, नमन गुरुरानी, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, नव मतदाता अंजलि तिवारी, अंजू नेगी, निशु बहुगुणा, खजान पांडे, तरुण सिंह नेगी, मोहित गढ़िया, मोहित कोरंगा के अलावा अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …