Breaking News

वर्ल्ड बै​डमिंटन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे अल्मोड़ा के अतुल

वर्ल्ड बै​डमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने रवाना

अल्मोड़ा: दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व सीनियर बै​डमिंटन चैंपियनशिप 2023 (BWF World Senior Badminton Championship 2023) में जनपद निवासी अतुल जोशी अपना दमखम दिखाएंगे। गृह जनपद से रवाना होने से पहले जिला बैडमिंटन संघ व अन्य खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

यह चैंपियनशिप आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक दक्षिण कोरिया में आयोजित होगी। जिसमें उत्तराखंड के कुल 8 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अल्मोड़ा से अतुल जोशी का विश्व चैंपियनशिप का चयन हुआ था। जिसके बाद आज वह गृह जनपद से रवाना हो गए है।

अतुल जोशी के रवाना होने से पहले उन्हें उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के ​सचिव बी.एस मनकोटी, जिला बै​डमिंटर संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉक्टर संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जौन, मीडिया प्रभारी डी.के जोशी, सलाहकार जगमोहन फर्त्याल, सुरेश कर्नाटक, एन.एस रजवार, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बंग्याल, डॉ. अखिलेष, सुरेंद्र सिंह भंडारी, अंकुर जोशी, चंद्रशेखर कांडपाल, अरविंद जोशी, पी.एस सांगा, जीवन बोरा समेत कई खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …