Breaking News

Almora: युवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया CM धामी का जन्मदिन, संकल्प दिवस दौड़ के साथ ही अस्पतालों में बांटे फल

अल्मोड़ा: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। भाजपा ने सीएम धामी के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया। साथ ही प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकताओं ने अस्पतालों में फल बांटे और बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया।

शनिवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा ने क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया है। जिसमें 25 वर्ष तक के युवाओं ने प्रतिभाग किया। क्रॉस कंट्री रेस में पहला स्थान पाने वाले गुरलाल, द्वितीय मनोज जोशी व तृतीय अमनोज रावत को क्रमशः 5100, 2100, 1100 का नगद पुरुस्कार दिया गया।

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में जाकर में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किए और सीएम धामी की दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पिलख्वाल, रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, तारा जीना, चम्पा पांडे, रेखा आर्य, दीप्ति पवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्र राजेंद्र जोशी, नमो ऐप के कृष्ण बहादुर सिंह, अजय वर्मा, ललित मेहता, आनन्द कनवाल, दीक्षांत पवार, घनश्याम जोशी, महेश बिष्ट, सौरभ वर्मा, कृष्णा सिंह, प्रकाश बिष्ट, कन्हैया बिष्ट, पारस कान्डपाल, कनक पंत, आशीष गुरुरानी, जगदीश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बेस अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

हवालबाग मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व जूस वितरण किया। इस दौरान मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही सीएम धामी की दीर्घायु जीवन की कामना की।

यहां मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट के अलावा महामंत्री मनीष बिष्ट, मण्डल उपाध्यक्ष कुंदन कुमार बिष्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललित कनवाल, लोकेश कालाकोटी,आनन्द भोज, महेंद्र रावत, मनोज कनवाल, अशोक बिष्ट, अरुण कनवाल, रोहित बिष्ट, लोकेश, चन्द्रशेखर, सागर गंगोला समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …