Breaking News

Gandhi Jayanti 2023: जयंती पर राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, अल्मोड़ा में जगह-जगह हुए कार्यक्रम

अल्मोड़ा: आज देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सुबह जिला मुख्यालय में नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने नंदादेवी मंदिर प्रांगण से चौघानपाटा गांधी पार्क तक प्रभात फेरी निकाली। जहां कई लोगों ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजन गाए गए। इस दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत कई अधिकारी व लोग मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचारों एवं आदर्शों का पालन करते हुए उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपजिलाधिकारी सदर जयवर्द्धन शर्मा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा ने राष्ट्रपिता व शास्त्री को जयंती पर किया याद

सम्पूर्ण विश्व को शान्ति एवं अहिंसा का सन्देश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपाइयों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा व शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा के3 अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष बिना नयाल, मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, सभासद, कृष्ण बहादुर सिंह, नगर मंत्री सभासद सौरभ वर्मा, अनुसुचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, विनीत बिष्ट, दर्शन रावत, चन्द्रा जोशी, युवा मोर्चा नगर दीक्षांत पवार, रावत आदि मौजूद रहे

 

कांग्रेसजनों ने बापू व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक मनोज तिवारी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने झण्डारोहण किया। इसके बाद सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा व शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि गांधी के विचारों व सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विकट परिस्थिति में देश को अंग्रेजों से सत्य, अहिंसा, प्रेम के रास्ते में चलकर आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, महिला प्रदेश सेवादल अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, दिनेश रावत, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, सुनील कर्नाटक, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, निर्मल रावत, ललित सतवाल, बाल विक्रम सिंह रावत, गोपाल चौहान, विक्रम बिष्ट, प्रताप सत्याल, अख्तर हुसैन, लता तिवारी, रजनी टम्टा, लीला जोशी, निर्मला कांडपाल, जया जोशी, सरस्वती रोडिया, तारा भंडारी, किरण आर्या, महेश आर्या, एन.डी पांडेय, टीटू पंत, मनोज बिष्ट, नवीन बिष्ट, मनोज वर्मा, नवल बिष्ट, मनिराज मटेला आदि मौजूद रहे।

 

मानवता को समर्पित रहा राष्ट्रपिता व शास्त्री का जीवन: जोशी

उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया और उनके चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है उनके दृढ़ इरादों ने देश को नए उत्कर्ष पर पहुंचाया। राष्ट्र सदैव दोनों महापुरुषों का कृतज्ञ रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल ने 2 अक्टूबर 1994 को मुजफ्फरनगर के रामपुर में उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष तनय देवड़ी, वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरीश चंद्र शाह, प्रमोद जोशी, पंकज चम्याल, कुंदन कनवाल, राजेंद्र प्रसाद, त्रिलोक सिंह, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

GGIC द्वाराहाट में हर्षोल्लास से मनाई गई जयंती

राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज द्वाराहाट मे महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने दीप जलाकर एवं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से संबंधित भाषण, कविता, देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए गए।

 

कार्यक्रम का समापन करते प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने दुष्यंत कुमार की कविता ‘मैं फिर जनम लूंगा, मैं फिर इसी जगह आऊंगा’ का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन भगवती पाठक ने किया। इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

राइंका सत्यों में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

विकासखंड लमगड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों में महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रभातफेरी के बाद प्रधानाचार्य डॉ राजेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। दोनों महापुरुषों के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’व ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाए गये।

 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, स्वरचित गीत, लोक गीत, लोक नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेम चन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संदीप चौधरी, सुरेश चंद्र पोखरिया, भुवन चंद्र लोहनी, गिरीश चन्द्र, सुशील पाण्डेय, दिव्या पाण्डे, सौरभ पन्त, भुवन चंद्र पाण्डेय, सुनीता कपकोटी, प्रेमा पाण्डेय, आनंद राम, प्रेम सिंह, भवान राम, गंगा देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …