Breaking News

Almora: कांग्रेस सेवा दल के 100 वर्ष पूरे, लोगों को जोड़ने लिए गांवों में ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन करेगा सेवा दल

अल्मोड़ा: आजादी से पूर्व कांग्रेस की मुख्य भूमिका निभाने वाले कांग्रेस सेवा दल ने अपने 100 साल पूरे कर लिए है। इसी उपलक्ष्य में कांग्रेस सेवा दल ने यहां नगर के एक होटल सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया। महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सेख प्यारी जान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ ही कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, सेवालाल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष चंपा कुंवर समेत कई नेता शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल का गठन 28 अक्टूबर 1923 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एन.एस. हाड़िकर द्वारा किया गया और सेवादल की भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रथम अध्यक्ष के रूप में देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे। उन्होंने देश में सेवादल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

वक्ताओं ने कांग्रेस सेवादल के इतिहास व मजबूती के लिए प्रकाश डाला तथा कहा कि समस्त कांग्रेस जन सेवा दल के विचारधारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। तथा गांव-गांव में ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा जोशी तथा संचालन दिनेश नेगी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, कुमाऊं प्रभारी राजेंद्र दुर्गापाल, दीप सिंह डांगी, ए.के सिकंदर पंवार, टीटू पंत, दान सिंह नेगी, प्रकाश रावत, नीमा कांडपाल, नारायण दत्त पांडे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा शाह, मंजू कांडपाल, सुंदर सिंह मेहरा, त्रिलोचन जोशी, निर्मल रावत, नवीन बिष्ट, विपिन सिंह, अंकुर कांडपाल, गोपाल सिंह चौहान, ललित सतवाल, रोहित, विक्रम सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, विनोद वैष्णव समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …