अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन की अल्मोड़ा इकाई का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नवीन उपाध्याय को अध्यक्ष, चन्दन नेगी को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा कार्यकारणी में किशन जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल सनवाल उपाध्यक्ष, नसीम अहमद मंत्री, प्रमोद जोशी कोषाध्यक्ष व प्रकाश आर्या को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौपी गई। जबकि डा. हयात सिंह रावत व राजेन्द्र रावत संरक्षक चुने गए।
यहां माल रोड स्थित स्व. राम सिंह धौनी पुस्तकालय के भवन में डा. हयात सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील ईकाई के गठन के लिए भनोली तहसील हेतु नवीन सनवाल और सोमेश्वर तहसील के लिए नरेन्द्र मोहन नयाल को संयोजक बनाया गया है।
जिला अल्मोड़ा काई के चुनाव के लिए प्रदेश कार्यकारणी यूनियन के प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकराज व उधम सिंह नगर के महामंत्री विनोद सिंह उपस्थित रहे।
कार्यकारणी के गठन के बाद सभी ने एकजुटता के साथ पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत रहने की बात कही। प्रदेश पदाधिकारियों ने नव नियुक्ति जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कार्यकारणी सदस्य संतोष बिष्ट, पवन नगरकोटी, शिवेन्द्र गोस्वामी, एम डी खान, हिमांशु लटवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News