Breaking News

Almora: पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

अल्मोड़ा: छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने तथा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज, अल्मोड़ा में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिट्टू कर्नाटक द्वारा विधानसभा अल्मोड़ा के बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

कर्नाटक ने कहा कि शिक्षकों ने अपने त्याग और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में उदाहरण पेश किया है। जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र सफ़ल रहे। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम से छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा शिक्षकों के गौरव को बढाया है। कर्नाटक ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे अपने अवगुणों का त्याग करें, कठोर परिश्रम करते हुए लक्ष्य निर्धारण के साथ पढाई जारी रखें तो सफलता अवश्य मिलेगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एन एस बिष्ट ने मेधावी छात्रों, शिक्षक व कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए कर्नाटक का विद्यालय परिवार की ओर से आभार जताया।

इस अवसर पर राजेश बिष्ट, दीपक पाण्डे, जगदीश पाण्डे, महेंद्र भण्डारी, रमेश बिष्ट, नन्दाबल्लभ पाण्डे, तरूण जैड़ा, मयंक तिवारी, श्रेया जोशी, प्रेरणा गुरुरानी, रैना अधिकारी, पीटीए अध्यक्ष एस एस कपकोटी, देवेन्द्र कर्नाटक, हेम चन्द्र, प्रकाश मेहता, आशा मेहता, रश्मि काण्डपाल, हिमांशी अधिकारी, मीरा समेत अभिभावक आदि लोग मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …