Breaking News

धूमधाम से मनाया गया भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान के सीमा प्रहरी SSB का 60 वां स्थापना दिवस

अल्मोड़ा: एनटीडी स्थित एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय में भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल का 60 वां स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्र की सेवा में समर्पित गौरवशाली 60 वर्ष पूर्ण होने पर उप महानिरीक्षक डी एन भोम्बे द्वारा क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत सभी बलकर्मियों को स्थापना दिवस की बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दी।

क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी के परेड मैदान में संदीक्षा अध्यक्षा योगिता भोम्बे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमे संदीक्षा सदस्यों, बच्चों व सभी बलकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर 11 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट अमित कुमार, सहायक कमांडेंट फूल सिंह मीणा समेत सभी अधीनस्थ अधिकारी, जवान व संदीक्षा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …