Breaking News

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जल्द शुरू करेगा सदस्यता अभियान, नवनियुक्त संयोजक राजेंद्र तिवारी ने वर्तमान व्यापार मंडल पर बोला हमला

अल्मोड़ा: नगर में व्यापार मंडल की सदस्यता को लेकर हुए घमासान के बीच देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिला व नगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। साथ ही राजेंद्र तिवारी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त संयोजक राजेंद्र तिवारी ने कहा कि जल्द ही नगर में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके बाद प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नये साल में नगर व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

शनिवार को यहां नगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त संयोजक राजेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने अल्मोड़ा जिले व नगर कार्यकारणी को भंग कर दिया है। तिवारी ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से नगर में व्यापारियों का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक व्यापारी का सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखा गया है। अभियान में सभी व्यापारी वर्ग को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान के बाद व्यापारियों के हित में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

​राजेंद्र तिवारी ने मौजूदा समय में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव संचालक समिति व जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव संचालक समिति व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा कुछ ऐसे नियम निकाले गए हैं जिससे तहत पूर्व में व्यापार मंडल के जिला व नगर इकाई में रह चुके कई वरिष्ठ व्यापारियों समेत कई अन्य व्यापारी व्यापार मंडल से बाहर हो रहे है। जिसमें व्यापारी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं व मांस विक्रेताओं को शामिल न करने समेत 3 साल के अनुभव का नियम शामिल है।

​तिवारी ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल सदस्यता अभियान के बाद आगामी फरवरी माह में नगर कार्यकारणी के लिए चुनाव कराएगा। जिसमें शहर के सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

जिला व्यापार मंडल के संरक्षक व पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी पूर्व में जब नगर व्यापार मंडल का चुनाव लड़े तो तब सभी व्यापारियों को सम्मिलित किया गया लेकिन अब चुनाव संचालक समिति व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा नियमावली का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नियमावली में सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल नहीं हो सकते तो उन्हें जिला व्यापार मंडल का संरक्षक किस​ नियम के तहत बनाया गया।

पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि जिन लोगों का शहर में कोई प्रतिष्ठान नहीं है ऐसे लोगों को जिला व्यापार मंडल के महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही चुनाव संचालक समिति का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव संचालक समिति व व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। साह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस नियमावली के तहत यह सस्ता गल्ला विक्रेता व मांस विक्रेताओं को व्यापार मंडल को बाहर करने का काम कर रहे है वह प्रदेश नेतृत्व के पास तक उपलब्ध नहीं है, जो कि हास्यास्पद है।

इससे पहले प्रेस वार्ता में मौजूद व्यापार मंडल के पूर्व पदाधिकारियों व अन्य व्यापारियों ने संयोजक राजेंद्र तिवारी को गुलदस्ता देकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व महासचिव नगर व्यापार मंडल मनोज सिंह पवार, विनीत बिष्ट, सूरज वाणी आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

हल्द्वानी में दिल दहला देने वाला हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आई मासूम बच्ची, मौके पर ही मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने सिस्टम पर कई सवाल खड़े …