Breaking News

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यता अभियान का आगाज, पहले दिन इतने व्यापारियों ने ली सदस्यता

 

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी गई है। अभियान के पहले दिन 150 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

 

संयोजक राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बुधवार यानि आज से सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी गई है। पहले दिन मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 150 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव कराए जाएंगे।

अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, जगदीश तिवारी, गोपाल मेर आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

Check Also

न पत्राचार, न दफ्तर के चक्कर, ‘हैलो हेल्प’ से घर बैठे प्रशासन तक पहुंच रही जनता की शिकायत

-अब तक प्राप्त हुईं 562 ​शिकायतों से 352 का हुआ निस्तारण -दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों …