Breaking News

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिाधि मंडल के पूर्व पदाधिकारियों ने ली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

अल्मोड़ा: नगर इकाई के चुनाव को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जोरों पर है। शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के पूर्व पदाधिकारियों ने जिला व्यापार देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ली।

 

सदस्यता अभियान के प्रभारी राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, भीमा पवार आदि सदस्यों द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल हरेंद्र वर्मा, वर्तमान जिला संरक्षक दिनेश गोयल, पूर्व जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री कमल गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अतुल साह, वर्तमाम जिला समन्वयक त्रिलोक चंद जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, पूर्व संयुक्त महामंत्री विनित बिष्ट, पूर्व जिला उपसचिव सुमित सोनकर, पूर्व संयुक्त जिला महामंत्री अभय साह, पूर्व जिला संगठन मंत्री कमल बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी, पूर्व जिला संगठन मंत्री शहनवाज अंसारी, पूर्व संगठन मंत्री मनोज पटवा, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, अशीष भारती ने संगठन की सदस्यता ली।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: ठेकेदारों ने PWD के एसई का किया घेराव, कहा- JE भारी सुविधा शुल्क की करता हैं डिमांड… जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: सालों से लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने व जेई के खिलाफ कार्यवाही की …