Breaking News

अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की सरगर्मियां तेज, त्रिलोचन बने मुख्य चुनाव अधिकारी

 

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के नगर इकाई के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के तहत जहां सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है वही, संगठन द्वारा वरिष्ठ व्यापारी त्रिलोचन जोशी को मुख्य चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है।

 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर द्वारा शुक्रवार को पत्र जारी कर यह जानकारी दी गयी। पत्र में उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिलोचन जोशी जल्द अपनी टीम बनाकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

 

 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर इकाई के चुनाव आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित है। जिसके लिए इन दिनों सदस्यता अभियान के माध्यम से व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई जा रही है।

 

 

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …