Breaking News

मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने संभाला मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पदभार, कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत

 

अल्मोड़ा: एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ाद्वारा गढ़वाल मंडल से पारस्परिक स्थानांतरण फलस्वरूप मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन व राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों तथा सीईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने भैसोड़ा का फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

कार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि पुष्कर सिंह भैसोड़ा की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर नियुक्ति होने से कार्मिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा।

 

 

स्वागत करने वालों में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ भूपाल सिंह चिलवाल, हारून, वरिष्ठ प्रशासनिक प्रशासनिक अधिकारी दीपिका मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा नेगी, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र भोज, जगदीश सोनाल, देवेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश चन्द्र आर्य, ताजिम हुसैन, हयात सिंह जैम्याल, पान सिंह मेर, देवेन्द्र सिंह अधिकारी, भुवन सिंह, ज्योति आर्या, पंकज जोशी, बलवंत तगाड़ी, कमल बिष्ट, गोविंद मेहता, सुरेन्द्र कुमार, सुदीप मंडल, भूपाल सिंह मेहता, राजीव, भुवन सिंह बोरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश जोशी, भुवन जोशी, राजन नेगी, पंकज मेर, पान सिंह मेहरा, गणेश राज, तारा तिवारी, बसंत कनवाल, ज्योति आर्या, संजय बिष्ट, के के तिवारी, बसंत बिष्ट, गोविंद सिंह रौतेला, जीवन बिष्ट, आनन्द सिंह, संजय बनकोटी आदि शामिल थे।

 

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: ठेकेदारों ने PWD के एसई का किया घेराव, कहा- JE भारी सुविधा शुल्क की करता हैं डिमांड… जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: सालों से लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने व जेई के खिलाफ कार्यवाही की …