अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर कार्यकारिणी के 4 पदों के लिए रविवार को मतदान हुआ। देर शाम घोषित चुनाव परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष पद पर अजय वर्मा ने जीत दर्ज की है। जबकि वकुल साह महासचिव चुने गए है।
मुकुल जोशी (541 वोट) वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नरेंद्र लाल साह (538 वोट) कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए है। उपसचिव पद पर अश्विनी नेगी ने सबसे अधिक 664 वोट प्राप्त किए। जबकि आशीष कुमार को 564 वोट प्राप्त हुए। उन्हें कनिष्ठ उपसचिव चुना गया है।
कुल 2330 व्यापारी मतदाताओं में से 1652 में मतदान किया। चार पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अध्यक्ष में चार, उपाध्यक्ष, उपसचिव में तीन-तीन और महासचिव के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। महिला उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
यहां देखे लिस्ट–
India Bharat News Latest Online Breaking News




