Breaking News

Loksabha chunav: अल्मोड़ा में भाजपा का चुनाव प्रचार तेज, उपलब्धियां गिनाते हुए BJP के पक्ष में वोट करने की अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी, पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

शनिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा सुंदरी, गोपालधारा, चीनाखान क्षेत्र में प्रचार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए घर-घर पहुंची।

 

 

जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंट, थाना बाजार, सेलाखोला वार्ड में जनसंपर्क किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करके नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जगदीश चौहान, मदन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, सुधीर कुमार, मीना भैसोड़ा, गंगा पाण्डे, गंगा बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भण्डारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल जीना, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

नगर मंडल में भी टोलियां घर-घर जाकर सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के प्रचार में गई। यहाँ प्रचार प्रसार टोली ने नगर महामंत्री मनोज जोशी व महिला मोर्चा टोली जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सेलाखोला, मल्ला जोशी खोला, चौघानपाटा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, ममता साह, नेहा उप्रेती, ललिता पंचपाल, गीता जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …