Breaking News

Almora breaking:: चौघानपाटा स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा तफरी

अल्मोड़ा: चौघानपाटा स्थित 500 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह अचानक आग की लपटों के बीच जल उठा। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।

सूचना के बाद विभागीय कर्मचारी व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम व विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग को काबू कर लिया है।

विद्युत विभाग के जेई मनोरंजन वर्मा ने बताया की आग को काबू कर लिया गया है। घटना के बाद चौघानपाटा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी है जबकि अन्य क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

 

Check Also

Dushkarm

कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

हरिद्वार (HARIDWAR) के बहादराबाद में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ आपत्तिजनक …