Breaking News

अल्मोड़ा: KYC नहीं होने पर सड़क पर उतरी महिलाएं, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का किया घेराव

अल्मोड़ा: हवालगाग विकासखंड के दौलाघट में आयोजित कैंप में घरेलू गैस कनेक्शनों की केवाईसी नहीं होने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित महिलाओं ने केवाईसी के लिए पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के वाहनों को रोक उनका घेराव किया।

समाजसेवी जीवन सिंह तड़ागी ने बताया कि पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दौलाघट में केवाईसी कैंप लगाया गया था। जिसमें कई लोग अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी के लिए पहुंचे थे। कैंप में 250 गैस उपभोक्ताओं की पर्ची कटी जा चुकी थी। उनका आरोप है कि स्थानीय कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा कैंप को बीच में ही रोक दिया। उन्होंने कहा कि यह कैंप जनता की सुविधा को देखते हुए उनके हित में लगाया गया था। लेकिन कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के कैंप को बंद करा दिया गया।

कैंप को बंद कराने व गैस कनेक्शनों की केवाईसी नहीं होने पर महिलाओं ने जमकर विरोध किया। गुस्साईं महिलाओं ने बीच सड़क में उतरकर गैस आफिस से पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही कैंप रोकने वाले जनप्रतिनिधियों का घेराव किया।

इधर चौघानपाटा गैस कार्यालय के प्रबंधक मुकेश जलाल ने बताया कि सर्वर डाउन होने के चलते कैंप में केवाईसी नहीं हो पाई। रोस्टर तय कर दोबारा कैंप लगाएं जाएंगे।

इस दौरान ग्राम प्रधान सभा रिखे पूरन राम, उप ग्राम प्रधान आनंद सिंह तड़ागी, ग्राम प्रधान केस्ता प्रधान संजय आर्या, हंसी देवी, शांति देवी, जयंती देवी, पुष्पा देवी, चंदन सिंह, रमेश सिंह, विमल सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …