Breaking News
Oplus_131072

BJP की संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों पर मंथन

 

अल्मोड़ा: भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

 

पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने संगठन की ओर से संचालित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन का स्वागत किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और विस्तारकों का परिचय कराया। बिष्ट ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ जुटना होगा। उन्होंने बूथ सशक्तीकरण अभियान को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहिए।

 

10 से 15 नवंबर तक शक्ति केंद्रों पर होंगे कार्यक्रम

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 10 से 15 नवंबर तक शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की।

परिहार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस के रुख की आलोचना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश सभी राजनीतिक दलों के लिए समान हैं। बैठक में विपक्ष की ओर से एक विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम हटाए जाने संबंधी आरोपों को लेकर भी सवाल उठाए गए।

 

कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के पांच मंत्र

बैठक के मुख्य वक्ता और प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन ने अपने संबोधन की शुरुआत कुमाऊंनी संस्कृति और लोकगीत ‘बेडू पाको बारामासा’ के उल्लेख से की। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका, दायित्वों के निर्वहन और आपसी समन्वय के महत्व पर जोर दिया।

 

मेनन ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपा गया दायित्व महत्वपूर्ण होता है। हर कार्यकर्ता को अपने दायित्व को समझते हुए उसका ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करना ही एक सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है।

उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए संपर्क, संवाद, समन्वय, सहयोग और समर्पण के पांच सूत्रों को कार्यव्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निरंतर जनसंपर्क, प्रभावी संवाद और आपसी तालमेल के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की। संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट और दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, गोविंद पिलखवाल, गंगा बिष्ट, सिकंदर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मिली लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिट्टू कर्नाटक, राजीव राज और सुभाष पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मंगल रावत, संजय बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, हिमानी कुंडू, किरन पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, रेखा आर्या, दीपा अधिकारी, जिला पदाधिकारी मनीष जोशी, मनोज जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, कमल बिष्ट, मदन बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, सौरभ वर्मा, सुनील बिष्ट, महिपाल बिष्ट, दीपक बोहरा, दीपक रावत, राज अधिकारी, दीवान सिंह जलाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश बिष्ट, गणेश जलाल, नरेंद्र बिष्ट, बिपिन पाठक, हरिश जोशी, दिनेश पांडे, हरीश प्रसाद, डीके जोशी, जगदीश नगरकोटी, जगदीश चौहान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

breaking

Big breaking: दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, 17 लोगों की मौत की सूचना, कई लोग घायल

  इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान इलाके के एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *