Breaking News
Oplus_131072

Breaking: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राष्ट्रपति से की यह अपील

दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी मौजूद हैं। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।

 

अंकिता के माता-पिता का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने तक ऐसी कोई नियुक्ति नहीं होनी चाहिए, जिससे जांच की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हों। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

 

मीडिया से बातचीत में परिजनों ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए परिवार लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनकी चिंता और बढ़ गई है। परिवार ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में जिस वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं, ऐसे में राज्यपाल की नियुक्ति से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीदों को लेकर चिंता सता रही है।

 

परिजनों ने कहा कि वे उत्तराखंड से दिल्ली अपनी आवाज उठाने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई, जबकि आम लोगों ने लगातार उनका साथ दिया है। परिवार ने उम्मीद जताई कि जनता आगे भी उनका समर्थन करेगी और अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी।

 

Check Also

राउमावि जूड़कफून में स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू, कई विद्यालयों के बच्चे कर रहे प्रतिभाग

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूड़कफून में स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *