Breaking News
Oplus_131072

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पीआरडी जवानों, युवक व महिला मंगल दलों के प्रशिक्षण समेत कई जनसमस्याओं को लेकर सीएम को मांग पत्र सौंपे।

 

दर्जा राज्यमंत्री लटवाल ने पीआरडी (PRD) जवानों की दो सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उन्हें वर्ष भर 365 दिन का नियमित रोजगार प्रदान करने और होमगार्ड्स की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महँगाई भत्ता (DA) लागू करने का अनुरोध किया। उन्होंने सीएम को बताया कि पीआरडी स्वयंसेवकों द्वारा आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक, सुरक्षा और चारधाम यात्रा जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटियां पूरी निष्ठा से निभाई जा रही हैं।

 

​इसके साथ ही राज्य की आपदा संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने प्रदेश की 7,813 ग्राम पंचायतों में स्थित 7,057 महिला मंगल दलों और 6,811 युवक मंगल दलों के सदस्यों को एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) और जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से आपदा राहत व बचाव कार्यों का विशेष प्रशिक्षण देने तथा उन्हें ‘मंगल मित्र’ के रूप में तैयार करने का प्रस्ताव रखा। वही, ग्राम पंचायतों में आवश्यक आपदा उपकरण उपलब्ध कराने की भी मांग की ताकि आपदा के समय स्थानीय स्तर पर तत्काल राहत कार्य शुरू किए जा सकें।

 

इसके अलावा अल्मोड़ा विधानसभा अंतर्गत न्याय पंचायत ढौरा में प्राचीन सैम देवता मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लगभग 10-12 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया ताकि क्षेत्र के लोगों को मंदिर में आने-जाने में सुविधा मिल सके।

 

दर्जा राज्यमंत्री लटवाल ने बताया कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रस्तावों और पत्रों पर विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं को शासन स्तर पर उठाने और उनका त्वरित निस्तारण कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी इसी तरह पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

Check Also

पनुवानौला में 23 अक्टूबर से होगा रामलीला मंचन, इस बार रामलीला को भव्य रूप देने की तैयारी

  पनुवानौला (अल्मोड़ा): धौलादेवी विकासखंड के पनुवानौला में प्रसिद्ध रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां जोरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *