Breaking News
Gb pant institute almora

NMHS हिमालयी राज्यों के लिए एक बहुउद्देशीय अनुसंधान का मंच, कम समय में किए कई उल्लेखनीय कार्य: नमिता प्रसाद

अल्मोड़ा: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव नमिता प्रसाद ने गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालीय पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल स्थित राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन (National Mission for Himalayan Studies) के नोडल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के माध्यम से एनएमएचएस ने भारतीय हिमालयी राज्यों को सशक्त अनुसंधान अभिव्यक्ति दी है। उन्होंने एनएमएचएस को हिमालयी राज्यों के लिए एक बहुउद्देशीय अनुसंधान का मंच बताया।

संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही संयुक्त सचिव नमिता प्रसाद ने एनएमएचएस में कार्यरत वैज्ञानिकों व स्टाफ से विभिन्न मुददों पर चर्चा की और एनएमएचएस वर्तमान नोडल अधिकारी इं. किरीट कुमार के निकट सेवानिवृृत्ति के बाद की रणनीतियों पर भी गंभीर चर्चा की।

नोडल अधिकारी इं. किरीट कुमार ने संयुक्त सचिव को बताया कि 2016 से अब तक इस मिशन के माध्यम से वह हिमालयी राज्यों की विभिन्न अनुसंधान चुनौतियों को संबोधित कर पाए हैं। अब दूसरे दौर में इस अनुसंधान को व्यापकता के साथ समाज तक पहुचाने के लक्ष्य पर कार्य करना है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डाॅ सुनील नौटियाल ने संयुक्त सचिव को आगामी कार्यक्रमों के विषय में भी बताया। जिसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भुपेंद्र यादव को अल्मोड़ा आमंत्रण भी सम्मिलित था।

इस मौके पर संयुक्त सचिव ने संस्थान के नवनिर्मित थ्री डी भवन व वहां के उपकरणों का भी निरीक्षण किया और उसके लंबित कार्याें को यथा शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि देश में संचालित विभिन्न अनुसंधान योजनाओं के बीच एनएमएचएस ने अल्प समय में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और इसके पीछे नोडल अधिकारी इं. किरीट कुमार के प्रयास उल्लेखनीय है। उन्होंने एनएमएचएस की ओर से शुरू हो रहे नए प्रोजेक्ट और डेटाबेस पर चल रहे कार्यों पर विशेष रूचि ली और इसे हिमालयी सरोकारों के समाधान हेतु सहायक एक सशक्त डेटाबेस के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

संयुक्त सचिव ने कहा कि आज के युग में डेटा एक शक्तिशाली माध्यम है, जो हिमालयी राज्यों हेतु सटीक रणनीतियों को बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने मंत्रालय की सचिव से एनएमएचएस के आगे की रणनीतियों पर चर्चा कर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने एनएमएसएस परिसर में तैयार हो रही राशि वाटिका में पौधारोपण किया। तथा विभिन्न कार्मिकों से उनकी कार्यप्रगति और समस्याओं पर चर्चा की।

इस मौके पर पुनीत सिराड़ी, डाॅ प्रतिभा जोशी, पुष्कर सिंह, गगन पंत, जगदीश पांडे, अरविंद कुमार, जगदीश जोशी, राहुल खोलिया, राजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Check Also

विश्व के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर है ऑपरेशन सिंदूर: रेखा आर्या

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा …