अल्मोड़ा: बाल विकास परियोजना भैंसियाछाना की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में राइंका नगरखान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फल, सब्जियों की प्रदर्शनी लगाकर विद्यार्थियों व अभिभावकों को कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बाजार से स्कूल तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में राइंका नगरखान, राप्रावि नगरखान, राप्रावि दौला की शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों व अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर रमा कवदियाल ने कहा कि पोषण अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष सितंबर महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना, बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की घटनाओं को कम करना और मोटे अनाज जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में आशा सुप्याल, मुन्नी जोशी, उमा आर्या, रजनी बगडवाल, प्रेमा बगडवाल, दीपा बिष्ट, जानकी बिष्ट के अलावा अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News