Breaking News

उत्तराखंड जूहां शिक्षक संघ का त्रैवासिक अधिवेशन संपन्न, पंकज अध्यक्ष व पुष्कर मंत्री  

अल्मोड़ा। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जनपद इकाई का त्रैवासिक अधिवेशन नगर के एक होटल सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम कें अंत में निर्वाचन प्रक्रिया हुई।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद पदाधिकारियों ने विधायक को अपना मांग पत्र सौंपा। जिस पर विधायक द्वारा पूर्ण सहमति जताई गई। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपने दायित्वों, कर्तव्यों का भलीभांति पालन करने की अपील की।

इस दौरान जनपद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पंकज पांडेय व मंत्री पद पर पुष्कर सिंह का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह बिष्ट वरिष्ठ, कोषाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा व वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश चन्द्र जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया प्रांतीय महामंत्री ठाकुर सिंह डसीला, पर्यवेक्षक रमेश रावत, दीपेन्द्र भट्ट, दर्शन सिंह कार्की ने निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराये।जनपद कार्यकारणी ने प्रांतीय व सभी जनपदीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संजय सिंह बिष्ट, युगल मठपाल, जगदीश उपाध्याय, मोहन पालीवाल समेत कइ शिक्षक मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराध को रोकने में भाजपा सरकार नाकाम, CM धामी दें इस्तीफा: नेगी

अल्मोड़ा। भाकपा (माले) के जिला सचिव आनंद सिंह नेगी ने कहा कि नैनीताल में नाबालिग …