Breaking News

Almora:: रात में अकेले भटक रहा था नाबालिग, पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द  

अल्मोड़ा। काठगोदाम से भटकते हुए एक नाबालिग जिले के काफलीखान क्षेत्र पहुंच गया। मंगलवार की रात नाबालिग को अकेले भटकते देख लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 में दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस द्वारा जानकारी लेने पर नाबालिग ने अपना नाम अंशु कुमार 14 निवासी काठगोदाम नैनीताल बताया। और काठगोदाम से वाहनों में लिफ्ट लेकर भटकते हुए काफलीखान पहुंचने की बात कही। नाबालिग द्वारा पुलिस को बताये गये संपर्क नंबर पर परिजनों से वार्ता की गई तो उन्होने बताया कि वह बालक के गुम हो जाने से काफी परेशान हो गये थे। काफी खोजबीन भी की नहीं मिला। परिजनों ने कहने पर बालक को डसीली दन्या निवासी उसके मौसे को सुपुर्द किया गया। और काउंसलिंग कर आवश्यक हिदायत भी दी गई।

Check Also

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

  अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के …