Breaking News

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

अल्मोड़ा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस आगबबूला है। यहां चौघानपाटा व लमगड़ा में कांग्रेसजनों ने विरोधस्वरूप केंद्र सरकार व टिप्पणी करने वाले नेताओं का पुतला दहन किया। और कहा कि राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और विधायक मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा की भाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह और भाजपा की सहयोगी शिव सेना के विधायक संजय गायकवाड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी के लिए की गई टिप्पणियों की कांग्रेस पार्टी कड़ें शब्दों में उसकी निंदा करती है। कहा कि भाजपा के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष को दी जा रही ऐसी धमकी को कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

यहां नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, धीरेंद्र गलाकोटी, विक्रम बिष्ट, प्रकाश चंद जोशी, हेम तिवारी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार, बाबू खान, ललित सतवाल, परितोष जोशी, रोहन कुमार, पूरन रौतेला, गौरव वर्मा, हरीश भट्ट, जगदीश तिवारी, देवेंद्र कनवाल, पीतांबर पांडे, संजय दुर्गापाल, गोविंद प्रसाद, रविंद्र टम्टा, गोविंद सिंह मेहरा, मनोज बिष्ट, सूरज वाणी, रमेश जोशी, जया जोशी, संदीप तड़ागी, पवन मेहरा, संजू सिंह, गौरव सतवाल, दीपेश कांडपाल, दीपा साह, मोहन देवली, अमर बिष्ट, नितिन रावत, फेमिना खान, मनोज रावत, दीवान सतवाल, गोपाल आर्या, पुष्पा पांडे, निजाम, मयंक बिष्ट, दीपक कुमार, लीला जोशी, गुंजन चम्याल, पान सिंह बिष्ट,मनोज रावत, राम सिंह, नारायण राम, शरद साह, माधवी देवी, राम सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, पूजा रावत, गोपाल आर्या, गोविंद बिष्ट, अमर सिंह, मुकेश पांडे, राजन कपकोटी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …