Breaking News

आक्रोश रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें कर्मचारी: भैसोड़ा

अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव हरजीत ने कर्मचारियों ने आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित आक्रोश रैली में बढ़चढ़ भागीदारी करने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने जिला कार्यकारणी को पत्र भेजा है।

जनपद कार्यकारणी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अन्तर्गत सभी जनपदों के एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के सदस्यों को आक्रोश रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी है। सभी जिलाध्यक्ष व सचिव से भी भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली जरूरी है। और सरकार की अन्य किसी भी नीति का पुरजोर विरोध किया जायेगा।

पूर्व मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व पूर्व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने भी सदस्यों से बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि सभी जनपदों के मुख्यालयों में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन व एन पी एस व यू पी एस के विरोध में आक्रोश रैली निकाली जानी है।

Check Also

news logo

जीआईसी लोधिया में भारत स्काउट/गाइड का द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शुरू, ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ कार्यक्रम का आगाज

अल्मोड़ा। नगर से लगे राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया में मंगलवार यानि नौ दिसंबर से तीन …