Breaking News

Breaking news: पूर्व डिप्टी स्पीकर और ममता बनर्जी के करीबी आशीष बनर्जी की मौत, दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में स्थित उनके घर के पास बने पार्टी दफ्तर से बरामद हुआ। 70 साल आशीष बनर्जी बीरभूम की राजनीति के कद्दावर चेहरों में से एक माने जाते थे।

 

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया कि उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

 

आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। वह 2021 से 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में कृषि समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। 2017 से 2021 के बीच वह राज्य के कृषि मंत्री रहे।

 

आशीष बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर रामपुरहाट से 2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा से हार गए थे।

 

 

 

Check Also

जनभावनाओं के अनुरूप उच्च न्यायालय और स्थायी राजधानी गैरसैंण में स्थापित की जाए: पी.सी. तिवारी

-हिमालयी उत्तराखंड की अवधारणा के विरुद्ध फैसले बर्दाश्त नहीं करेगी जनता   अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *