अल्मोड़ा। तड़ागताल व खीड़ा सड़क के नवनिर्माण सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर खीड़ा, गोदी, तड़ागताल संयुक्त संघर्ष समिति ने आंदोलन का आगाज कर दिया है। क्षेत्र की उपेक्षा करने पर आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की।
क्रमिक अनशन स्थल गोदी तिराहे पर पहले दिन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भुवन कठायत, दीपक कठायत, देवेंद्र रावत, धन सिंह भैलवाल व गुसाईं सिंह मेहरा क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि राज्य बनने के 24 साल बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनशन पर बैठना पड़ रहा है। सभी ने आंदोलन को एकजुट होकर मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया। और आर पार के संघर्ष का ऐलान किया है।
सभा को पांचों अनशनकारियों के अलावा संघर्ष समिति के संयोजक माधो सिंह बिष्ट, राजधानी संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण सिंह, गेवाड़ विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, अशोक कुमार, हेम चन्द्र, राकेश बिष्ट, शिव कुमार, दिगंबर नेगी, हीरा सिंह पटवाल सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। संचालन कुंदन सिंह कठायत ने किया।
यहां राजेन्द्र साई, चंद्रा कोहली, लाल चंद, मोहन सिंह बिष्ट, बीरेंद्र कठायत, आनंद कठायत, मनोज बिष्ट, महेंद्र सिंह, लाल सिंह, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह, देव सिंह, मोहन मेहरा, नारायण कन्याल, राम बहादुर, भूर सिंह, हरीश सिंह, गुड्डू कठायत, गुसाईं सिंह मेहरा, सोनी तिवारी, महेंद्र, नरेंद्र गिरी, हर सिंह लमकोटी, भगवत मेहरा, खीम सिंह, गंगा गिरी, मोहन बेड़ियां सहित कई लोग मौजूद रहे।