अल्मोड़ा। जिलाधिकारी कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित हो। डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी स्तर पर योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में कोई कमी या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी सीधे तौर पर उसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि विभागीय योजनाओं के कुशल और प्रभावी क्रियान्वयन से ही समग्र विकास संभव है। इसके लिए अधिकारी हर योजना में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। और कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूरा कर लें। बैठक में विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा भी की गई। और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ग्रामीण विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर जनहित में कार्य करें।
डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी क्षेत्र में जाकर योजनाओं का निरीक्षण करें। और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
India Bharat News Latest Online Breaking News