अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की पुण्यतिथि तथा देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके साहस, संघर्ष, और सेवा की सराहना की। कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश ने कई आर्थिक और सामाजिक सुधार देखें। उनकी दृढ़ता का उदाहरण 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत में देखने को मिला।
विधायक मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाएं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगरध्यक्ष ताराचंद जोशी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, रमेश नेगी, प्रकाश पांडे, प्रकाश बिष्ट, जगदीश तिवारी, नवीन चंद्र, विपुल कार्की समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


