Breaking News

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: सड़क से बाहर लटका सिलेंडर से भरा ट्रक, किस्मत ने दिया ऐसा साथ की हादसा होने से बच गया

अल्मोड़ा। नगर के लक्ष्मेश्वर स्थित गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शुक्रवार शाम सिलेंडर से भरे एक ट्रक का आगे का टायर सड़क से बाहर निकल गया। जिससे ट्रक आधा सड़क से बाहर लटक गया। चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

निवर्तमान सभासद अमित साह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते वर्षों से यह मार्ग बदहाल स्थिति में है। लिंक रोड के किनारे सुरक्षा रेलिंग भी नहीं लगाई गई है। स्थानीय लोग लंबे समस से लिंक रोड के सुधारीकरण की मांग कर रही है। लेकिन विभाग मौन बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क के सुधारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त हो चुकी है बावजूद इसके कार्य नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

अमित साह ने लिंक रोड की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कभी भी यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। अधिकारियों की उदासीनता से ऐसा प्रतीत होता है कि शायद वे किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …