Breaking News

Almora breaking:: ब्लाक प्रमुख के पति की लीसा फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप 

अल्मोड़ा। तहसील क्षेत्र के तोली में शनिवार को एक लीसा फैक्ट्री में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। फायर सर्विस की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, सिरमोली बाड़ीछीना निवासी दीपक चंद्र पांडे की तोली भूमियाधार के पास लीसा फैक्ट्री है। दीपक भैसियाछाना ब्लॉक की प्रमुख खुशबू पांडे के पति हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे फैक्ट्री के पास कचरे में लगी आग ने लीसा फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच पड़ा।

सूचना के बाद जिला मुख्यालय से पहुंचे दमकल वाहन से फायर सर्विस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। नायब तहसीलदार दीवान सलाल ने बताया कि फैक्ट्री में जिस स्थान पर लीसा रखा हुआ था वहां तक आग नहीं पहुंची। घटना में फैक्ट्री में सामान्य नुकसान हुआ है।

Check Also

युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंताजनक: आईजी रिद्धिम अग्रवाल

अल्मोड़ा। पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि नशे की बढ़ती समस्या चिंताजनक है। युवाओं …